प्राइमरी स्कूल के खतरनाक गड्ढे में समाजसेवी के स्नान और जर्जर विद्यालय पर लट्ठ बजाने का परिणाम 30 घंटे के अंदर देखने को मिला!
गाजीपुर के दोनों जर्जर विद्यालयों पर जेसीबी भेज कर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जर्जर भवनो को शनिवार के दिन धराशाई करवा दिया! लगभग 10 वर्षों से ये जर्जर भवन गंभीर खतरों को आमंत्रण दे रहे थे! दोनों गांवों में अभिभावकों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर चैन की सांस लिया!
गाजीपुर: सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने गाजीपुर सदर विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल बहाव के खतरनाक गड्ढे में उतर कर स्नान किया और गड्ढे के जल जमाव की भयावहता को दिखाया!

समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे सामाजिक कार्यकर्ता गुल्लू सिंह यादव एवं चंद सहयोगियों ने 10 वर्ष से निष्प्रयोज्य और जर्जर घोषित किए गए आधे से अधिक गिर चुके विद्यालय जिसकी छत लटक चुकी थी पर लाठी चलाया और चेतावनी दिया कि 15 दिन के अंदर यदि जर्जर विद्यालयी भवन जमीदोज नहीं किये गये तो हम हथोड़ा चलाएंगे! आज दोपहर बजे 12:00 बजे के लगभग जेसीबी लेकर बेसिक शिक्षा विभाग पंचायती राज ग्रम्य विकास आदि के लोक सेवक प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल बहाव पहुंचे! जिस गड्ढे में श्री दुबे ने स्नान किया था पहले उसे पाटा फिर जर्जर भवन दो-तीन घंटे मेहनत कर ढहा दिया!
विद्यालय के ऊपर से लटकना नंगा तार देख भड़के ब्रजभूषण दूबे-
प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल बहाव के बाद ब्रजभूषण दूबे पहुंचे थे सदर विकासखंड के कंपोजिट प्राथमिक और जूनियर विद्यालय इनरवां जहां विद्यालय कैंपस के ऊपर से लटकता हुआ बिजली का नंगा तार 440 वोल्ट का जिसके ऊपर 11000 वोल्टेज का तार परिसर से गुजर रहा था! ब्रजभूषण दूबे ने खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि किसी भी समय विद्युत प्रवाहित तार परिसर में गिरेगा और भयंकर दुर्घटना का कारक बनेगा!

तीनों हैंड पंप थे खराब- कंपोजिट स्कूल परिसर के तीनों हैंड पंप खराब थे जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला!
वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने- गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवन को तत्काल गिराने का निर्देश दिया! डीएम के कड़े तेवर को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों ने शनिवार को दोनों जर्जर भवन कई घंटे मेहनत के बाद ढहा दिया!
डीएम ने शनिवार को निर्देश दिया कि जनपद के सभी जर्जर भवनों पर निष्प्रयोग एवं खतरा लाल पेंट से लिखकर लोगों को आगाह किया जाए! देखते ही देखते जनपद के सैकड़ो जर्जर भवनों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आनन फानन में इसे कर दिखाया!
समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे, व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव विवेक कुशवाहा हनुमान बिन्द वरिष्ठ नागरिक कुंभनाथ जायसवाल देवांशु पांडे आदि ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा की गई त्वरित पहल पर उन्हें साधुवाद दिया!
