एनo वीo पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा में शिक्षक दिवस धूमधाम मनाया गया

मुहम्मदाबाद :महान शिक्षाविद् डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती को परसा गाव स्थित  एनo वीo पब्लिक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के रुप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

स्वयं को शिक्षित करके व्यक्ति समाज का विकास

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य सरिता राय ने कहा कि वर्तमान तकनीकि के युग में प्रत्येक शिक्षक को समय के साथ स्वयं को अपडेट करते रहना चाहिए, तभी शिक्षक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन कर देश को विकासशील से विकसित भारत बनाने में अपना योगदान कर सकेंगे।

 

शिक्षक समाज का शिल्पकार है। शिक्षकों को पूर्ण ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र कार्य को करना चाहिए।

प्रबंधक श्यामालाकांत राय ने शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी।आगे कहा कि स्वयं को शिक्षित करके व्यक्ति समाज का विकास कर सकता है। शिक्षक विद्यार्थियों में नवीन तकनीकी ज्ञान का विकास कर विद्यालय का नाम रोशन करें।