रिवरडेल ग्लोबल स्कूल में छात्रों के हाथो से बने मिट्टी के दीयों की लगी प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

मुहम्मदाबाद:रिवरडेल ग्लोबल स्कूल मुहम्मदाबाद में दीपावली के पर्व पर विद्यालय परिसर में दीपावली फेस्ट मेला का आयोजन किया गया।

जिसमें भिन्न भिन्न प्रकार के खेल म्यूजिकल चेयर, पिरामिड ग्लास ,कैंडल गेम्स, पोटरी पोप गेम, ब्लोइंग बैलून्स, आदि खेल का आयोजन हुआ।जिसमें बच्चो के साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया।

 


इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने खूब बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।और गेम का आनंद उठाया।इस अवसर पर बच्चो ने पर्यावरण सरंक्षण का ध्यान में रखकर स्वयं मिट्टी का दीपक बनाया था।उसका स्टाल लगाया जो हर कोई नन्हे हाथो से बना दीपक देखकर प्रभावित था।बच्चो अभिभावकों ने संकल्प लिया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने घरों में दीपक का प्रयोग करेंगे।इसके पूर्व दीपावली खेल प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को विधालय प्रबंधक द्रारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानचार्य मेघा माल्या ने कहा कि
विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीवाली मनाने का संदेश दिया गया।

 

जिसके अंतर्गत उसने सभी को पटाखों के प्रयोग न करने, प्रदूषण से बचने तथा पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग करने हेतु संदेश दिया तथा अपने घर के साथ-साथ आसपास के वातावरण को प्रकाशित करने एवं जरूरतमंदों की सहायता कर उनके घरों को भी प्रकाश एवं खुशियों से भरने में सहयोग करने हेतु प्रेेरित किया।

प्रबन्धक वरुण नारायण सिंह ने कहा कि बच्चो को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही उनको अपनी प्रतिभा को निखारने का मंच एवं अवसर मिलता है और बच्चों में प्रेम, सौहार्द, भाईचारे के साथ-साथ दया, करूणा एवं परोपकार जैसे भावों का भी विकास होता है।इस अवसर पर डॉ0 वीरेन्द्र यादव, प्रीति मौर्या, डॉ राहुल वर्मा, डॉ0 विध्यांचल कुशवाहा, जितेंद्र राय,सन्तोष केशरी, गौतम वर्मा ने  आदि मौजूद रहे।