सनबीम डालिम्स स्कूल गांधीनगर में धूमधाम से मना बाल दिवस

मुहम्मदाबाद:डालिम्स सनबीम स्कूल  गांधीनगर में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले  का आयोजन हुआ ।

क्षेत्र के प्रतिष्ठित डालिम्स सनबीम स्कूल  गांधीनगर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के मनोरंजन हेतु बाल मेले का आयोजन हुआ ।

इस मेले में बच्चों के खाने , खेलने एवं मनोरंजन के अनेक स्टाल लगाए गए थे । मेले का शुभारंभ प्रातः दस बजे स्कूल के प्रबंधक हर्ष राय द्वारा किया गया ।मेले में विद्यालय  की तरफ़ से एक लकी ड्रा का भी  आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार मोबाइल , द्वितीय पुरस्कार प्रेस एवं तृतीय पुरस्कार कैसरोल दिया गया । विजेताओं का नाम मेले के समापन के बाद बच्चों के हाथों लकी ड्रा निकाल करके सुनिश्चित हुआ ।बच्चों के बीच मेले में मुख्य आकर्षण घोड़े एवं मिक्की माऊस थे जिनके साथ बच्चों ने खूब फ़ोटो खिचवाई ।मेले में राजस्व विभाग की तरफ़ से एक मतदाता जागरूकता स्टाल एवं पुलिस विभाग की तरफ़ से यातायात माह के अवसर पर बच्चों को यातायात नियमों के बारे मे जानकारी देने हेतु एक स्टाल भी आयोजित किया गया था । कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य  ने सभी अभिभावकों , शिक्षकों एवं बच्चों का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस बाल मेले को सफल बनाने में  शिक्षकों ने विशेष सहयोग किया।