मुहम्मादाबाद: विधानसभा के सम्भावित भाजपा प्रत्याशी पूर्व विद्यायक पशुपतिनाथ राय ने विस चुनाव को देखते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अवथही,अमरुपुर,तरका, भांवरकोल, सुखडेहरा ,पांडेय का पूरा सहित आस पास के गाव के लोगों से जनसंपर्क कर सहयोग की अपील की।

इस दौरान भाजपा नेता ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियो की जानकारी दी। कहा उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है, इसलिये वह केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के प्रचार और प्रसार में जुटे। कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिये मुहम्मदाबाद सीट से पार्टी प्रत्याशी के रुप में दावेदारी पक्की है। वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे है। इस मौके पर धनन्जय राय, सोनू राय, मंजीत गुप्ता, मोहित, श्रीकांत राय, भगवती प्रसाद राय, गोपाल,रिंकू राय अश्वनी पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
