सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान के जन्मदिन पर गरीबों में कंबल वितरण

भारत रत्न सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान और महात्मा गांधी के विचारों को घर घर पहुंचाने की जरूरत :पूर्व डीoजीoपी एम डब्लू अंसारी

उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुरl मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मूर्की खुर्द में स्थित अली अहमद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा शम्स मॉडल स्कूल के प्रांगण में आज भारत रत्न से सम्मानित सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान की जन्म दिवस के अवसर पर ठंड से बचने के लिए गरीबों में कंबल का वितरण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गयाl
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एम डब्लू अंसारी ने वर्चुअल संबोधन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान के विचारों को घर घर पहुंचाने की जरूरत है lआज जिस तरह से धर्म संसद बुलाकर गांधी के विचारों को गलत ठहराया जा रहा है lजबकि पूरी दुनिया मैं गांधी के विचारों को पढ़ाया जा रहा है lहमें भारत मैं गंगा जमुनी तहजीब की विरासत को बचाने की जरूरत हैl
इस अवसर पर डॉ कफील अहमद ने कहा कि सीमांत गांधी और महात्मा गांधी के सिद्धांत को गांव गांव फैलाकर भारत की साझी विरासत को बचाया जा सकता है l
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजदा खातून ने कहां की सोसाइटी हमेशा भारत के ऐसे सपूतों को याद करके उनके विचारों को घर-घर पहुंचाना अपना कर्तव्य समझता हैl
इस अवसर पर ठंड से बचने के लिए गरीबों में कंबल का वितरण किया गयाl और सोसायटी द्वारा भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया l
इस अवसर पर सारा जावेद , अदनान रजा ,जय प्रकाश प्रजापति ,पूनम यादव ,अफसा, अब्दुल जब्बार पूनम देवी मोहम्मद जाफर शहाबुद्दीन खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थेl अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजदा खातून एवं संचालन नाजिम रजा ने कियाl