भांवरकोल। थाना क्षेत्र के हैदरिया मौजे के शहीद बाबा स्थान के समीप एक नवजात बालिका मिलने से हडकंप मच गया। कबीरपुर खुर्द (कुण्डेसर) गांव निवासिनी शांति देवी जब सुबह अपने खेत पर जा रही थीं, तो शहीद बाबा की मजार के समीप एक बच्ची के रोने की आवाज सुनायी दी। नजदीक जाने पर एक झोले में लिपटी नवजात बालिका मिली। उस महिला ने बच्ची को घर ले आई बाद में उसी गांव के गोरख गोंड़ ने बच्ची को पालने का जिम्मा लिया। नवजात बच्ची को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोगों का कहना था कि किसी ने लोकलाज के भय से इस नवजात बच्ची को यहां छोड़ दिया है। लोग उन्हें काफी कोसते भी रहे।
ऐप पर पढ़ें
