भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, सदर से संगीता बलवंत ,मुहम्मादाबाद से अलका राय को मिला टिकट

गाजीपुर:भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है।

इस लिस्ट में मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से उम्मीदवारर बनाया गया है।मुहम्मादाबाद से अलका राय, गाजीपुर से संगीता बलवंत को उम्मीदवार बनाया गया है।जखनिया राम राज बनवासी, जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा, बैरिया से आनन्द स्वरूप शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।

बताते चलें कि लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए ईडी के पूर्व ज्वॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतार दिया।