तमलपुरा वृद्ध हत्याकांड: पुलिस के जांच में जल्द ही हत्या का खुलेगा राज

गाजीपुर। यूपी :मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तमलपुरा गांव में रविवार की देर रात एक मकान मालिक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। और घटना को अंजाम दे हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। और जांच में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तमलपुरा गांव निवासी अच्छेलाल चौधरी (60) की गला रेतकर निर्मम तरिके से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम दें हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।

वही पड़ोसियों से बातचीत में पता चला कि अच्छेलाल के रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में उनकी पत्नी ललिता देवी अपने छोटे पुत्र सुनील के साथ चार फरवरी को बिहार के बक्सर गई थी। और वह घर पर अकेले थे। अच्छेलाल चौधरी का मकान अंदर से बंद था। और वह एक कमरे में सो रहे थे।

सोमवार की सुबह जब दूध वाला दूध देने के लिए अक्षय लाल के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अन्दर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। वह दूध देने के लिए आया था और दरवाजा नहीं खुला और आज भी दरवाजा बंद है। लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान राजेश राय सहित अन्य लोगों को दी। इस पर कुछ लोग सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किए तो उनके होश उड़ गए। अक्षय लाल की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि हत्यारे दक्षिण में स्थित नीम के पेड़ से पड़ोसी के मकान के रास्ते उनके घर में उतरे हैं। हत्यारे कमरे में सो रहे अच्छेलाल को घसीटकर आंगन में ले आए। इसके बाद नृशंस तरीके से हत्या को अंजाम दिया। अच्छेलाल के दो पुत्र हैं दो दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर अच्छेलाल और उनकी पत्नी ललिता देवी अपने छोटे पुत्र सुनील के साथ रहती थी।
अच्छेलाल के दोनों पुत्रों पर गांव के ही दो लड़कियों को भगाने का आरोप है। उसकी बेटी ने कई वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। पुलिस कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

ललिता देवी दहाड़े मारकर रो रही थी। पति को पुकारते हुए वह पूछ रही थीं कि हमार रजऊ काहे हमके छोड़ गइला…, अब कइसे जियब ऐ राजा… के खयाल करी… यह कहते हुए बार-बार विलाप कर रही थी पत्नी ललिता देवी। किसके भरोसे हमके छोड़ के चल गईला हमके। अब आगे क… जिंदगी कैसे कटेगी….हमार…लईकन के देखी हो… रजऊ। मां के साथ बेटा सुनील भी बिलख रहा था। पास-पड़ोस के लोग उसे ढांढ़स बंधाने में जुटे थे, मगर इस मंजर के सामने वह खुद को भी बेबस पा रहे थे।

घटना के बाद गांव में हर तरफ कोहराम मचा था। गांव में चारों तरफ बस महिलाओं के रोने-बिलखने की आवाज ही सुनाई दे रही थी। दर्दनाक घटना ने किसी की मांग का सिंदूर मिटा दिया तो किसी के बुढ़ापे की लाठी छीन ली। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सुध-बुध खोकर घरवाले बार-बार अपने प्रियजनों का नाम पुकार रहे थे। हृदय विदारक मंजर से पूरा गांव गमगीन रहा। वही पुलिस अधीक्षक ने एसओ को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।