गाजीपुर:एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई। सुबह बैलेट बाक्स खोलने में दिक्कत होने के बाद निर्वाचन कार्यालय से एक्सपर्ट को बुलाया गया। सात टेबल पर मतगणना कराने के लिए एक पर्यवेक्षक व दो गणना सहायक लगाए गए हैं। बैलेट बाक्स खोलने के बाद 25-25 के बंडल बनाए जा रहे हैं। बंडल बनने के बाद वरीयता क्रम में मतों की गणना की जाएगी। संभावना जताई जा रही है साढ़े दस बजे तक परिणाम घोषित कर दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 1790 मतों से चुनाव हराया है। चंचल को कुल 2422 मत मिले हैं। 43 मत अवैध मत मिले। सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 632 मत मिले हैं। जीत की घोषणा जिलाधिकारी एमपी सिंह ने की। कुल 3097 मत पड़े थे, इसमे 3054 मत वैध रहा।
