मुहम्मदाबाद:आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही की छात्रा ने प्राप्त किया हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक

भांवरकोल क्षेत्र के अवथही स्थित आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से अपने स्कूलों का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में बच्चों ने जमकर खुशियां मनाई। विद्यालय की छात्रा दहीनवर निवासी गंगोत्री प्रजापति पुत्री वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने सर्वाधिक 93.2प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालय को टाप किया है।वही दूसरे स्थान पर सोनाड़ी गाव निवासी छात्र सुशांत उपाध्याय पुत्र धर्मेन्द्रनाथ उपाध्याय ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित किया है और तृतीय स्थान अवथही निवासी रतनिश राय पुत्र सत्यप्रकाश राय ने 81.6 प्रतिशत प्राप्त करने में सफल रहे।

छात्रों को बधाई देते हुए आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक इन्द्रसेन राय ने कहा छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयास से परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है। छात्रों के प्रदर्शन उनके मेहनत का फल कामयाबी के रुप में सामने आया है।
कोर्डिनेटर ज्योति शर्मा , कमलेश तिवारी ने सफल हुए बच्चों को शुभ कामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।