बिहार में जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूटा, नीतिश कुमार शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे

बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन टूट गया. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर मंगलवार को हुई बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. इसके बाद अब बिहार में जेडीयू और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग नई सरकार बनेगी. कांग्रेस ने पहले ही नीतीश और तेजस्वी की अगुवाई में नई सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है.

राज्य में बदलते सियासी हालात के बाच राज्य की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी के मुलाकात हो सकती है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लालू यादव हर गतिविधि पर करीबी नजर खुद रख रहे हैं. लेकिन सारी चीजें तेजस्वी यादव के जरिए ही की जाएंगी.

इधर, राबड़ी आवास पर भी बैठक चल रही थी, जिसमें आगे के कदमों पर विचार किया जा रहा था. बैठक के तेजस्वी बाहर आए लेकिन फिर दो दोबारा आवास के अंदर चले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से समय मांगा है. राज्यपाल फागू सिंह चौहान से करीब 4 बजे मिलने का समय तय हो सकता है. वे दोपहर करीब 2 बजे राजभवन जा सकते हैं. सिर्फ तीस मिनट दोनों के बीच मुलाकात संभव हो सकता है.

इससे पहले, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि बिहार में कानून का राज है. उन्होंने कहा कि उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल मै उद्योग मंत्री के रूप में आपसे बात कर रहा हूं, मुझे अभी क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है. न ही किसी ने फोन किया. उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया.

इससे पहले, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने बिहार के बनते नए सियासी समीकरण पर ट्वीट करते हुए लिखा- राज तिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी. इस ट्वीट में रोहिणी आचार्या ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गाने के बोल हैं ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने के म्यूजिक और बोल इतने शानदार हैं कि कोई भी थिरकने को मजबूर हो जाए. खासकर वो जो लालू प्रसाद यादव या आरजेडी का समर्थक हो.