मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के ए के इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूल में राधा कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक के कहकशा बेगम ने टीम को बधाई देते हुए कहा आप सभी के सामूहिक प्रयास से विद्यालय सफलता की बुलंदी को छू रहा है।

कहि न कहि आप सभी लोगो का कठिन मेहनत परिणाम है । साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं व्यक्त की ।इस अवसर पर राधा कृष्ण वाले बच्चों ने सुंदर आकर्षक आकर्षक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

इस मौके पर शगुफ्ता,सुप्रिया, प्रिया, प्रियंका, शाजिया, खुर्शीदा, दानिश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
