मुहम्मदाबाद:कनक आँख अस्पताल गरीब मरीजो के लिए किया नेक पहल

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर:रविवार को मऊ के विख्यात कनक आँख अस्पताल शहीदो के गाँव शेरपुर कला में निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया ।कनक आँख अस्पताल के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलo वर्मा ने मरीजों की आंखों की जांच की।शिविर में चिकित्सकों ने 120 से अधिक मरीजों के शुगर ब्लड प्रेशर,मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, चश्मा आदि की जांच की तथा उचित चिकित्सीय परामर्श दिए।शिविर में मरीजो के लिए न्यून्तम दर पर चश्मा भी उपलब्ध करवाया गया। इस शिविर में ग्राम सभा शेरपुर के आसपास के भी लोग सैकड़ो की संख्या में आये हुऐ थे। शिविर में पुरुषो की अपेक्षा महिलाओ ने अधिक लाभ उठाया। साथ ही मुफ्त शिविर को लेकर लोग बहुत उत्साहित थें।निःसहाय निर्धन मरीजो जो अपना ईलाज पैसा देकर नही करवा सकते थे उनके लिए यह शिविर वरदान साबित हुआ।डॉo एल वर्मा ने बताया कि मुहम्मदाबाद क्षेत्र से उनका खास जुड़ाव रहा है।इसलिए उन्होंने महीने में एक में निःशुल्क आंख जांच शिविर लगाने का निर्णय किया है।इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मनोज उपाध्याय ऐसे शिविरों का आयोजन ग्रामीणों के हित के लिए हैं।लोगो के उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है कि इस तरह का शिविर आने वाले समय मे भी अवश्य लगवाया जाऐगा।