डॉo सजंय शेरपुरिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि कल 19 मार्च को

भांवरकोल : क्षेत्र के शेरपुर कला गाव स्थित शहीद पार्क में यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक डॉ0 सजंय शेरपुरिया के पिता स्व0 बालेश्वर देवनारायण राय की प्रथम पुण्यतिथि 19 मार्च दिन रविवार समय 10 बजे श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परमवंदनीय संत श्री अंजनी दास महाराज के मुखारविंद से आध्यात्मिक शिव भजन एवं सत्संग का आयोजन सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद ,चिकित्सा ,सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भाग लेंगे। उक्त जानकारी के अनुसार बालेश्वर देवनारायण राय प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव नारायण राय के पुत्र थे ।तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर रहते थे।कार्यक्रम में स्वo बालेश्वर देवनारायण राय के पुत्र डॉ0 सजंय शेरपुरिया ने बताया कि ऐतिहासिक गाव शेरपुर के युवाओं को शैक्षिक सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्धि करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।