
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के रघुबरगंज स्थित चर्च में संत मोनिका का पर्व बडे ही धूम धाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में पूजा बलिदान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभारम्भ से पूर्व एक शोभा यात्रा चर्च प्रांगण में निकाली गयी।उपस्थित महिलाओं ने खेल कूद में भाग लिया।समापन के अवसर पर फादर सुरेश अगस्टीन के द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।महिलाओं के बीच बायबिल प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।रघुबरगंज मिशन के द्वारा लगभग डेढ सौ महिलाओं के लिए जलपान की भी ब्यवस्था की गयी थी।इस कार्यक्रम के आयोजन में फादर सुरेश अगस्टीन .सिस्टर महिता. सिस्टर आमी.सिस्टर आन्शी.सिस्टर निष्ठूला का सराहनीय सहयोग रहा।
विकास राय
