ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 6:51 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 350 लोग जख्मी हो गए हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए. जानकारी के मुताबिक टक्कर होने से सात डिब्बे पलट गए, चार डिब्बे रेल बाउंड्री के बाहर चल गईं. कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गई हैं.
जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी 132 यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. इसके अलावा 32 लोगों की एनडीआरएफ की एक और टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है.
वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.
