चंदनी पब्लिक स्कूल की छात्रा सगुन को पीएम ने भेंजा प्रशस्ति पत्र

 

गाजीपुर । प्रधानमंत्री द्वारा गत दिनों देश के छात्र छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा विषयक वार्ता में क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन राय पुत्री आनंद राय द्वारा अपनी जोरदार अभिव्यक्ति पर प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंजकर अपनी शुभकामना व्यक्त की है। ज्ञात है कि गत दिनों प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा विषय गोष्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों से परीक्षा विषय पर अपना विचार साझा करने का आवाहन किया था। प्रधानमंत्री ने सीधे सवाल किए इस कड़ी में सगुन ने भी अपना विचार व्यक्त किया था जिससे प्रधानमंत्री खुश दिखे। उन्होंने शगुन को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सगुन की बेबाकी से अभिब्यक्ति से विद्यालय के निदेशक नवीन राय,पियूष राय ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधान मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।