
मौके पर प्रशिक्षक डा सन्तोष कुमार गुप्ता ने योग अभ्यास करवाया । इसमें ग्रेजुएशन ,पोस्ट ग्रेजुएशन व बीटीसी के छात्र छात्रा ने भाग लिया।

प्राचार्या डॉ oअलीमुद्दीन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा ”योग एक ऐसी क्रिया है, जो व्यक्ति द्वारा स्वयं की जाती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से बल्कि चारित्रिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करती है। योग हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह वैदिक काल से जारी है और इस आधुनिक तकनीकी युग में भी काफी उपयोगी और प्रभावी साबित हुआ। योग प्रशिक्षक डा सन्तोष कुमार गुप्ता ने सभी को बैठे और खड़े स्थिति में कई योगिक आसन कराए। सत्र के अंत में सबों ने निश्चित रूप से खुद को तनाव मुक्त महसूस किया। इस मौके पर शिक्षक रामजी राय, काजल त्रिपाठी, अमरेंद्र यादव ,हरेराम प्रजापति ,मधुकर पांडेय, सुरेश प्रसाद सहित कालेज के समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
