भांवरकोल : 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ क्षेत्र के अवथही स्थित आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। स्कूल के प्रबंधक इन्द्रसेन राय के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रबन्धक इंद्रसेन राय ने कहा कि आज हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के उन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने हामारी आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, आईए हम पुन: ईमानदारी, श्रद्धा एवं सच्चाई के साथ अपने राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लें।देश के 77 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

हमे स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।प्रधानाचार्य विनय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम करने से छात्रों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होती है।

इस मौके भानुप्रताप राय,ज्योती, सुब्बा, अमित पांडेय , सागर, तरनुम ,शबाना ,पूनम सहित सैकडो की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
