छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मनचला गिरफ्तार

गाजीपुर।पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस काफी मुस्तैद नजर आ रही है। शराब तस्करी, गो तस्करी के साथ साथ अन्य छोटे होने वाले अपराधों पर गहमर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह की नजर पैनी बनी हुई है । गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गाव में स्कूल जा रही एक छात्रा को दो मनचले लड़कों द्वारा छेड़खानी करने पर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव की छात्रा अपने विद्यालय जा रही थी कि दो युवक छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों द्वारा मनचले लड़कों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया।

छात्रा के परिवारी जन की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मु0अ0स0 105 /19 धारा 354, 294 आई0पी0सी0 व 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कारवाई कर रही है । गिरफ्तार अभ्युक्तो की पहचान फिरोज खान पुत्र मुश्ताक खान एवं अब्दुल खान पुत्र अन्नू खां निवासी लहना, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया गया कि क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मनचलो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस कार्रवाई से क्षेत्र के मनचले लड़कों में हड़कंप मचा हुआ है।