सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती और शेरपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी: उपेन्द्र तिवारी

भांवरकोल। अष्ट शहीदों की स्मृति में शनिवार को शेरपुर खुर्द गांव में इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जहां नवोदित पहलवानों की धूम रही। बड़े जोड़ के पहलवानों ने अपनी कुश्ती से उपस्थित हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख की हुई, जो भारत केसरी व हाथरस निवासी रामेश्वर पहलवान और एशिया गोल्ड मेडिलस्ट सतीश पहलवान कर्नाटक के बीच हुई। 20 मिनट तक चली कुश्ती के दौरान दोनों नामी पहलानों ने खूब दांव-पेंच लगाए, लेकिन कुश्ती अंततः बराबरी पर छूटी।

इसके पहले 51 हजार रुपये इनामी कुश्ती में बीएलडब्ल्यू वाराणसी के यशवंत पहलावन ने जौनपुर केसरी नीरज पहलवान को 6 मिनट में ही आसमान दिखा दिया। दंगल में मिथलेश पहलवान ने राकेश को चित कर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं बड़े जोड़ के मुकाबले में तेजबहादुर और राजेश का मुकाबला बराबरी पर छूटी। जबकि शमशेर चंदौली और बलिया केशरी सर्वेश के बीच 50 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

इसी तरह प्रवीण बीएलडब्ल्यू सुनील जौनपुर और अजय गोरखपुर के बीच 55 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही। अजय वाराणसी और अनूप का मुकाबला बराबरी पर छूटी।

समापन सत्र में पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अष्ट शहीदों की पावन स्मृति को नमन करते हुए कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी की ही देन है कि आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। उनकी स्मृति में यह पराम्परागत हरवर्ष होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया।


इस मौके पर उन्होंने घोषणा किया कि इसी वर्ष जोगा मुसाहिब गांव के हिन्द केशरी बाबू मंगला राय की स्मृति में इसी बर्ष सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती दंगल का आयोजन और शेरपुर में राष्ट्रीय स्तर का वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराउंगा।

अंत में आयोजक जिला केसरी विकास राय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि अमरनाथ ,अवधकिशोर राय ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।पूर्व विधायक संजय यादव, विद्यासागर गिरी, बसपा नेता माधवेन्द्र राय जयानंन्द राय,वसीम पहलवानओमप्रकाश राय मुन्ना, हरिहर राय, आनंद राय पहलवान,दीपक राय, चिंटू पहलवान,आशुतोष राय, कुश्ती दंगल के निणाॆयक रामबदन राय, कन्हैया यादव, पवन सिंह, जेपी राय, आफत पहलवान  आदि मौजूद रहे।