सुरतापुर/मुहम्मदाबाद:चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के संस्थापक स्व0कैप्टन केदारनाथ राय की सातवी पुण्यतिथि स्कूल परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गयी।इस अवसर पर स्व0कैप्टन केदारनाथ राय को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक नवीन कुमार राय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युद्ध का कुशल जानकार होने के साथ-साथ वह एक सच्चा और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। कैप्टन साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब मानी जायेगी जब समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोग को शिक्षा का लाभ मिले।

उनके बच्चे शिक्षित बनकर अपने जीवन को संवारे।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि वे अपने संघर्ष के दिनों से लेकर जीवन के अंतिम दिनों तक कॉपी, कलम और किताब के साथ अपने ईमानदार तथा उत्कृष्ट आचरण से सबका दिल जीते।वे हमेशा समाजसेवा और शिक्षा महत्वों को बताते हुए उसे जीवन में उतारने की सीख देते रहे। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्रों ने स्व0 केदारनाथ राय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।इस मौके पर विद्यालय के
प्रबन्धक दयाशंकर राय, डॉ विनोद कुमार राय, विजय शंकर राय,माधव सरकार, आशुतोष राय, यूसुफ,सईदा हसन, दीपमाला सरकार, पंचम राय, सोनाली पटेल,अरविंद राय, ,नयनिका गुप्ता, संजू गुप्ता,ज्योति तिवारी, शिवम यादव, झुल्लन यादव, अनुभव शर्मा, संजय कुशवाहा,अजीत मौर्य, रामचंद्र राम, अंजिलेश राय, गुलशन अब्बास, प्रिया गुप्ता, तरन्नुम खातून ,राजेश सिंह साधू समेत स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
