(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
मुहम्मदाबाद : क्षेत्र के शेरपुर गाव निवासी राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व खेल उपनिदेशक एवं कुश्ती कोच स्वo मृत्युन्जय राय उर्फ पन्थ जी की याद में उनकी प्रतिमा व व्यामाशाला का लोकार्पण 27 अगस्त शाम 3 बजे शेरपुर कला व्यामाशाला परिसर में किया जाएगा ।

अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व पूर्व विधायक अलका राय होगी।

डॉ0 मृत्युंजय नाथ राय उर्फ पंथ ने ग्रामीण खिलाडिय़ों की प्रतिभा को आगे लाने में हमेशा सक्रिय रहते थे। पंथ जी केवल राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ही नही बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं में अपना दमखम दिखाया है। उक्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा व व्ययामशाला का लोकार्पण कार्यक्रम 18 अप्रैल को था। लेकिन प्रदेश में 144 धारा लागू होने की वजह से प्रशासन ने अनुमति नही दी थी। इसलिए कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।यह जानकारी उनके पुत्र अंतर्राष्ट्रीय कोच नवीन कुमार राय ने दी।


