भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में ग्रामीणों के आस्था एवं विश्वास का केन्द्र नुनुआ ब्रह्म बाबा की वार्षिक पूजा पूरे आस्था एवं भक्ति भाव से किया गया।इस अवसर पर बाबा का भब्य श्रृंगार कर मन्दिर को भब्य तरीके से सजाया गया। परम्परा के अनुसार भगवान शिव को दूध का अरघा भरने के साथ ही हर साल की भांति हरे राम हरे कृष्ण का 24 घंटे का अखंड संकीर्तन का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें आसपास की संकीर्तन मंडलियों के गायकों ने भाग लिया। संकीर्तन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। संकीर्तन के अनुष्ठान के बाद हवन पूजन हुआ. उसके के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पुरवासी बा़म्हणों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पुजारी लक्ष्मण उपाध्याय, चमचम राय,पंकज राय, अशोक राय ,प्रेम शंकर सिंटू मदन दुबे, रमेश राय ,धनन्जय राय मुन्ना ,राजकुमार ठाकुर ,गायक कल्पनाथ यादव, राजेश राय,अंजनी राय,राहुल राय,पिन्टू राय,झुन्ना राय,त्रिलोकी वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
