(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
भांवरकोल: रक्षाबंधन भारत के मुख्य त्यौहारों में से एक है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।यह भाई-बहन का सबसे खास त्योहार है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई से अपनी रक्षा करने का वचन मांगती हैं, और भाई भी उनसे हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करते हैं।

ब्लाक स्थित मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी ने अलग ढंग से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है।यहां पर बच्चों द्वारा उन पौधों को राखी बांधी जा रही है जो कुछ वर्ष उन्होंने पौधारोपण अभियान के तहत रोपे थे।

अब यही पौधे इन बच्चों के बहन और भाई बन गए है। पेड़ो पर लगी सुंदर राखी और बच्चों की मुस्कान इस दिन को खास बना रही है।इस मौके पर इन पौधों को बच्चों द्वारा एक उपनाम भी दिया गया है।ताकि इन छात्रों की भावना पर्यावरण के लिए मजबूत बन सकेस्कूल के प्रधानाचार्य विनय राय बंटी ने बताया कि रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार है जिसके अंदर भाई द्वारा बहन की रक्षा का प्रण लिया जाता है।

इसलिए पौधों को राखी बांधकर हम विभिन्न छात्रों को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित कर रहे है।जिसमें हर क्लास के बच्चे शामिल है।इन बच्चों ने इन पौधों को ही अपने भाई-बहन समझ कर राखी बांधी है। इसके पूर्व समस्त शिक्षिकाए ने शिक्षकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की बधाईया दी।

इस मौके पर प्रबन्धक अवधेश पांडेय, उप प्रधानाचार्य मनोज प्रजापति, भगवंत यादव, संजना राय,राजेन्द्र प्रसाद, यास्मीन आदि लोग मौजूद थे।
