के.वी.के. आँकुशपुर में किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि प्रसारित कार्यक्रम को देखा

कृषि विज्ञान केंद्र आँकुशपुर गाज़ीपुर में 150 प्रगतिशील किसानो व महिलाओ को आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पी एम किसान की 18 वीं किस्त के ट्रांस्फर का दूरदर्शन से प्रसारित लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम को जनपद के उप कृषि निदेशक श्री अतिन्द्र सिंह की उपस्थिति में दिखलाया गया इस कार्यक्रम में के.वी.के के सभी वैज्ञानिक डा. जे.पी. सिंह, डा.ए.के. सिंह , डा. नरेन्द्र प्रताप, डा. शशांक सिंह, डा. अविनाश राय , डॉ शशांक शेखर , श्रीमती किरन, उमेश सिंह, अंकुश व सत्य नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे ।