11वी स्वo सुदामा राय स्मृति गणित -विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन

भांवरकोल: क्षेत्र के किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द में 11वी स्वo सुदामा राय की स्मृति में आयोजित गणित -विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा एनoबीo पब्लिक स्कूल परसा द्वारा शनिवार को करायी गयी। जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

परीक्षा के परिणाम आने के बाद टॉपरों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। और अन्य सफल छात्रो को विशेष पुरस्कार एवं सान्त्वना पुरस्कार दिया जाएगा। एनo बीo पब्लिक स्कूल परसा के द्वारा प्रतियोगिता तहसील स्तर पर करवाई जा रही है। जिसमे कक्षा -3 से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र सम्मलित किया गया है।

परीक्षा के संयोजक श्यामलाकान्त राय ने बताया कि ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रो के पढ़ाई के साथ साथ मानसिक, बौद्धिक विकास होता है।और देश दुनिया की सामान्य जानकारी भी प्राप्त होती है। जो भविष्य की सफलता में काम आती है। प्रतियोगिता के संचालन में प्रधानाचार्य दयाशंकर राय,शिक्षक श्रीनाथ राय, हरेंद्र यादव, जनमेजय शर्मा, अभिषेक यादव,अंशु राय, सुशील कुमार, लल्लन यादव,आयुषी राय, सुधा शुक्ला, रामानन्द ने अहम भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।