गाजीपुर। जिला कारागार में दीपावली के बाद भैया दूज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष बंदियों ने अपने-अपने भाई बहन से मिल पर्व मनाया। जेल प्रशासन की ओर से भाइ बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज पर बंदियों को उनके भाई बहन से मिल कर पर्व मनाने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया। जिससे बहन और भाई के रिश्ते में अटूट प्रेम बना रहे। इस दौरान भाई दूज पर बहनों से मुलाकात करते हुए बंदी से 28 महिला, चार बच्चे, एक पुरुष कुल 33 लोगों की मुलाकात हुई।
