भांवरकोल:क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल शरपुर खुर्द परिसर में छठ पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।छात्राओं ने छठ पूजन उत्सव मनाने में काफी अधिक उत्सुक दिखी।

छात्राओं ने विधि विधान के साथ गीत के साथ पूजन किया। स्कूल परिसर में स्थित छात्राओं ने विधिवत अर्घ्य देकर इस पर्व को जीवंत कर दिया।छात्राओं ने छठ पूजा का झलक प्रस्तुत कर लोक आस्था का पर्व की महता के बारे में बताया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अजय पांडेय व वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में छठ का पारण किया और पारंपरिक विधान के साथ सूर्य देव का अर्ध दिया।

प्रधानाचार्य अजय पांडेय ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय होता है। बच्चों में सृजनशीलता का विकास होता है। वे भविष्य में देश के बेहतर नागरिक बन सकेंगे।

प्रस्तुति में विशाल राय,सुजीत सिंह, श्वेता कुशवाहा ,पूजा कुमारी ,वंदना यादव, श्रुति पटेल ,अंजलि यादव, जागृति उपाध्याय,काजल यादव ,आरुषि राय,निष्ठा गुप्ता,ऋषभ पाण्डेय, रौनक, निखिल,सूर्यप्रताप सहित अन्य छात्राओं ने छठ पूजन उत्सव में काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
