डालिम्स सनबीम स्कूल गाँधीनगर के छात्रो ने प्रस्तुत किया छठ का सजीव चित्रण: प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए लोग

बाराचवर:सूर्य देव को समर्पित एक प्राचीन भारतीय त्यौहार है, जिसे चार दिनों तक उपवास, प्रार्थना और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है, जो भक्ति, विश्वास, प्रकृति के साथ सद्भाव, आत्म-अनुशासन और सामुदायिक बंधन को दर्शाता है। इसको लेकर बुधवार को डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के छात्रों ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। छठ गीतों से स्कूल का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस दौरान पारंपरिक पोशाक पहने अपने मासूम चेहरों और चमकती आंखों के साथ छात्रो ने उत्साहपूर्वक अपने सिर पर छठ पूजा की टोकरियां रखीं। उन्होंने शाम और सुबह के अर्घ्य अनुष्ठानों को दोहराया और सूर्य देव को प्रार्थना की। धार्मिक महत्व से परे छात्रो ने इन अनुष्ठानों से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में भी जाना।

प्रधानाचार्य डाo प्रेरणा राय ने कहा कि छठ महापर्व आज के समय में सिर्फ पूर्वी भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रचलित हो रहा है। यह महापर्व प्रकृति और अध्यात्म के बीच की एक सुंदर सामंजस्य को भी दिखलाता है। यह महापर्व हमें धरती पर विद्यमान प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को बल देने की बात करता है।यह महापर्व बताता है कि कभी भी किसी विपरीत परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जिसका अवसान हो रहा है, उसके उदय होने की भी प्रबल संभावना है। बस हम अपने कर्म करते रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षिका नेहा राय व संचालन खुशी मौर्य ने की।

इस अवसर पर कृति वर्मा, आदित्य यादव, निष्ठा राय, आयुषी राय, मनस्वी श्रीवास्तव, शक्ति राय, सुहानी कुशवाहा, अंशिका मौर्य, श्रेयांश तिवारी,अविरल राय, आयुष, अनुष्का,रुद्र प्रताप, सौम्या सहित अन्य छात्रो की सराहनीय प्रस्तुति रही।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)