किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 46 वा वार्षिकोत्सव में छात्रो ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय का 46 वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक ओमप्रकाश राय ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस मौके पर वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों को झूमने को विवश कर दिया। छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुती से खूब वाहवाही लूटी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि शेखर सेंगर एवं अन्य अतिथियों को अंगबस्त़ म एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीओ शेखर सेंगर ने कहा कि शिक्षा ही बिकास की जननी है। क्षिक्षा के बिना देश के विकास की कल्पना नहीं की सकती।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को बार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान है।ऐसे में शिक्षकगणों की जिम्मेदारी है कि उन्हें तराशकर उनके अंन्दर प्रतिस्पधीऀ, नैतिक एवं सांस्कारिक गुणों के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान करें।कार्यक्रम में आए हुए आंगतुकों के प्रति आभार प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने प्रगट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान विद्यासागर गिरी एवं संचालन शिक्षक आशीष राय ने किया।
इस मौके पर डा0 धनवंतरी शुक्ला, सीईओ दीनानाथ साहनी,प्रबंधक ओमप्रकाश राय,प्रधान प्रतिनिधि जयानंन्द राय, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, राजेश राय बागी, शशांक शेखर राय, डा0 रमेश राय, पारस नाथ पांन्डेय, ओमप्रकाश राय मुन्ना, बालाजी राय, आशीष राय सिंन्टू, अशोक राय, बच्चन राय, रामअवध यादव, केशरी राय, हेमनाथ राय, सुरेश राय,लल्लन यादव, सुधा शुक्ला, जुलुम खरवार, आदि शामिल रहे।
