विद्यालय के आफिस का ताला तोड़कर सामान चोरी , पुलिस को मौके पर मिला संदिग्ध जिंदा कारतूस व हथौड़ी

भांवरकोल: क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में ताला तोड़कर चोरी हो गई। इस मामले में प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है। और कारवाई की मांग की है। बुधवार की रात चोर विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमे रखे इनवर्टर बैटरी व टेबल फैन सहित अन्य सामान चुरा ले गए।

प्रधानाचार्य अजय पांडेय के अनुसार गुरुवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर ताला टूटा हुआ मिला । उसमे रखा गया गया सारा सामान गायब मिला।वही चोरी की सूचना डायल 100 को दी गयी। सूचना मिलने के बाद तुरतं पुलिस टीम पहुची । और घटना स्थल का निरीक्षण किया ।मौके पर  पर एक संदिग्ध 315 बोर का जिंदा  कारतूस व हथौड़ी  गिरा पड़ा था उसे अपने  कब्जे में ले लिया ।प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना स्थल पर एक संदिग्ध कारतूस गिरा मिला।ऐसा प्रतीत होता है कि चोर हथियार से लैस थे। उनके इरादे गम्भीर भी हो सकता था यह घटना न केवल चोरी की है। बल्कि विद्यालय व बच्चों की सुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंता का विषय है।