आक्सफोर्ड इण्टरनेशनल स्कूल अवथहीं में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

भांवरकोल : ब्लाक क्षेत्र के अवथहीं स्थित आक्सफोर्ड इण्टरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का   शुभारंभ  निदेशक  इन्द्रसेन राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत,भाषण, नृत्य एवं आपरेशन सिंदूर पर आधारित खुबसूरत नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो को  भाव विभोर कर दिया।

 

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश में सद्भावना सौहार्द एकता और भाईचारे की प्रार्थना की। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

निदेशक  इन्द्रसेन राय ने  अपने सम्बोधन में   सर्वप्रथम  उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व समर्पण के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि आजादी  पाने के लिए बहुत  कुर्बानियों  देनी पड़ी । तब जाकर देश आजाद हुआ हम सबका कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करें।

 

 उन्होंने कहा कि हमें हमारे देश को बलिदानियों को सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही याद नहीं करना चाहिए. उन्हीं के कारण आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम अपने लिए निर्धारित सभी कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से अनुपालन कर श्रेष्ठ परिणाम की प्राप्ति करें।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों  स्वागत भानु प्रताप राय ने की। संचालन अभिषेक व आभार  उप प्रधानाचार्य  ज्योति शर्मा ने   प्रगट किया।
इस अवसर पर ओंकार नाथ राय, दिवाकर राय,आमिर पांडा, सागर सुब्बा, तरन्नुम, पूनम ठाकुर,समेत ढेर सारे अभिभावक,छात्र छात्राएं  व शिक्षक उपस्थित रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)