डायरेक्टर के अपमान ने बना दिया डॉ0कविराज शर्मा(जज) को उत्कृष्ट संस्थान DIFT/DST नई दिल्ली का संस्थापक,फिर बन गए शिक्षादानी

रजनी कान्त राय , संस्थापक एवम अध्य्क्ष नव जीवन ज्योति ट्रस्ट , मुग़लसराय , चन्दौली , उत्तर प्रदेश जिसका कार्यक्षेत्र समस्त भारत है ने बताया कि DIFT (Delhi Institute of Future Teachers )/DST ( Delhi Institute of Competitions) , रोहिनी , नई दिल्ली , को अपने छात्र जीवन के दौरान संस्था के संस्थापक डॉ कवीन्द्र राज ने सुपुर्द किया है।यहां यह जानना आवश्यक है कि कौन है शिक्षा दानी डॉ कवीन्द्र राज शर्मा :-
आपके अंतर्मन में शिक्षण कार्य में रुचि के कारण ही कक्षा बारहवीं पास होने के बाद से ही शुरु कर दिया। पहले बारहवीं के छात्रों को केमिस्ट्री पढ़ाया , बाद मे जी.एस (सामान्य ज्ञान) और आगे चलकर आइ.ए.एस, पी.सी.एस छात्रों को पढ़ाया।दिसंबर सन् 2008 मे जब आप स्वंय छात्र थे तब आपके शिक्षण प्रतिभा को देखकर , एक आइ.ए.एस संस्थान ने पढ़ाने के लिए बुलाया। आपने वहाँ देखा कि जेनरल कंपटीशन के बच्चों के साथ ही आइ.ए.एस के 10-15 छात्र को उस संस्थान वाले बैठा कर पढ़ा रहे हैं। आपने संस्थान के डायरेक्टर से कहा ” इस से छात्रों का भविष्य अंधकारमय होगा” तो उन्होंने कहा कि पैसा आना चाहिए यह बिजनेस है ” आप टीचर हो इस से ज्यादा मत सोचो ” यह शब्द आपको चुभ गयी , आपका मानना था यह व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि एक शिक्षक का अपमान था। इसलिए आपने तय किया कि उसी कोचिंग संस्थान के पास ही एक ऐसी कोचिंग खोलेंगे जो सही मायने में एक शिक्षक का जवाब होगा।आप छात्र जीवन में थे लेकिन शिक्षण कार्य कर रहा थे इसलिए खुद को शिक्षक के रूप में ही देख रहे थे ।आपने 2009 मे डी.आई. एफ.टी/डी.एस सी का स्थापना किया , आपका मानना है बड़े जनो के आशीर्वाद व छात्रों के प्यार के कारण आप और संस्थान कभी पीछे नहीं मूड़ा।
सन 2012 मे आपका चयन सिविल जज के रूप में हो गया उसके बाद अब इस संस्थान को डॉ पि.एस. राजोरा और
मनोविज्ञानी गोविंद जी को इसका संचालन सौप दिया ।


डी.आई.एफ.टी मे शिक्षक सबंधित सभी कोर्स कराये जाते हैं तथा डी.एस.सी मे जेनरल कंपटीशन सबंधित तैयारी कराई जाती है। विगत दस वर्षों में हजारों छात्र लाभान्वित होकर सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, डी.एस.एस.एस.बी,सी.टी.ई.टी मे संस्थान के छात्र टॉपर रहे हैं।

अब डी.आई.एफ.टी. नव जीवन ज्योति संस्था द्वारा संचालित किया जायेगा जिसके निदेशक डॉ राजोरा और निर्देशन गोविंद जी के ही जिम्मे रहेगा। आगे रजनी कान्त राय ने कहा कि संस्थान के संस्थापक , निदेशकगणो के दानशीलता को नमन करते हुए उनकी व्यक्तिगत और संस्थान द्वारा शिक्षण कार्य के सफलता की कामना करते है । यह संस्था ट्रस्ट द्वारा अनुसंषित गरीब छात्रों को रोजगारपरक / जीविकोपार्जन हेतु मुफ्त शिक्षा देगी

विकास राय