चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के संस्थापक की मनी नवी पुण्यतिथि

सुरतापुर/मुहम्मदाबाद:चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के संस्थापक स्व0कैप्टन केदारनाथ राय की नवी पुण्यतिथि स्कूल परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गयी।इस अवसर पर स्व0कैप्टन केदारनाथ राय को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

 

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबधंक दयाशंकर राय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युद्ध का कुशल जानकार होने के साथ-साथ वह एक सच्चा और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। कैप्टन साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब मानी जायेगी जब समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोग को शिक्षा का लाभ मिले।

 

उनके बच्चे शिक्षित बनकर अपने जीवन को संवारे।
निदेशक नवीन राय ने कहा कि वे अपने संघर्ष के दिनों से लेकर जीवन के अंतिम दिनों तक कॉपी, कलम और किताब के साथ अपने ईमानदार तथा उत्कृष्ट आचरण से सबका दिल जीते।वे हमेशा समाजसेवा और शिक्षा महत्वों को बताते हुए उसे जीवन में उतारने की सीख देते रहे। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व सहित अन्य अभिभावको ने स्व0 केदारनाथ राय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानचार्य प्रवीण पीयूष राय, विजय शंकर राय,प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय, वाईस प्रिंसिपल विनय राय, मधाई सरकार,सीनियर कोऑर्डिनेटर आशुतोष राय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नाज़िआ नाज़, झूलन सिंह, दीपमाला सरकार,आरती राय, बिपुल पाण्डेय, नागेंद्र यादव, प्रीती,प्रमोद यादव, संजय, राम, हेना परवीन, सना परवीन, सुमन गुप्ता, रिशु रावत, मिसकठ, वरुण गुप्ता,फिजा खातून, नेहा तिवारी, साधू आदि मौजूद है।