मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के परसा स्थित एन०वी० पब्लिक प्राथमिक विद्यालय के तत्वावधान में 12 वीं स्व. सुदामा राय स्मृति गणित-विज्ञान प्रतियोगीता का परीक्षा फार्म वितरण सोमवार को शुरू किया गया। और जानकारी दिया गया कि प्रतियोगिता की परीक्षा कई चरणों में 5 अक्टूबर से लेकर 23 नवंबर तक चलेगा। और परीक्षा का परिणाम 27 नवम्बर व पुरस्कार 30 नवंबर को वितरण होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ में पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज शेरपुर कला,किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द, टाप कोचिंग क्लासेज पखनपुर, स्वास्तिका कोचिंग सेंटर परसा आदि संस्थानों में फार्म वितरण किया गया।आगे भी क्षेत्र के स्कूलों में फार्म वितरण अगले 15 दिन तक किया जाएगा।

प्रतियोगिता के संयोजक श्यमालाकान्त राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गणित एवं विज्ञान विषय के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाले चार ग्रुप A वर्ग में कक्षा 3 व 4,
ग्रुप B वर्ग में कक्षा 5 व 6, ग्रुप C वर्ग में कक्षा 7 व 8, ग्रुप D वर्ग मेंकक्षा 9 व 10 के प्रथम विजेता छात्रों को साइकिल, द्वितीय व तृतीय विजेता को विशेष पुरस्कार व 45 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरिता राय, श्रीनाथ राय, अवधेश राय, पूनम सैनी, आराधना सिंह,नरगिस जहाँ, सुधा शर्मा, सोनम यादव, रोशनी कुमारी, गीतांजलि राय लोग शामिल रहे।
