आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में शिक्षक दिवस धूमधाम मनाया गया

 

भांवरकोल/गाजीपुर : क्षेत्र के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा एवं देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर प्रबंधक इन्द्रसेन राय ने कहा कि शिक्षा रूपी ज्ञान की खुशबू जीवन में भर देता है। उन्होंने कहा गुरु की परंपरा रही है समाज को शिक्षित करने की । गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु ,साक्षात परम ब्रहमा तस्मे श्री गुरवे नम:, गुरु को ईश्वर ने भी श्रेष्ठ माना है इस की गरिमा बनाए रखना हम सबों का कर्तव्य है।

 

भानुप्रताप राय ने राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमें उनके विचारों और बताये मार्गों का अनुशरण करते हुए बच्चों के भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए ।
विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।