कछुआ रामपुर में तीन दिवसीय श्री रामकथा देर रात तक चले आयोजन में भक्तिमय रहा माहौल
प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनकर झूमे भक्त
श्रीराम जन्म प्रसंग सुन श्रोतागण हुए मंत्रमुग्ध
श्रीराम जन्म लीला प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु, बधाइयां दी
दुबहड़/बलिया: क्षेत्र के कछुआ रामपुर गाव में बाल संघ कमेटी के द्वारा आयोजित तीन दिवसरीय श्रीराम कथा के तिसरे दिन कथा वाचिक पूज्य आरती पाठक जी ने श्रीराम जन्मोत्सव व नारद मोह और माता तुलसी का कथा का वर्णन किया। भगवान से जुड़े प्रसंगों का मनमोहक वर्णन सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।

अयोध्या से पधारी पूज्य आरती पाठक ने कही की पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कही कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया।

तुलसी माता की कथा का वर्णन करते हुए बताई की माता तुलसी का पूर्व जन्म में उनका नाम वृंदा था। विष्णु ने वृंदा के साथ छल किया। विष्णु के छल कपट का पता चला उसने विष्णु को शालिग्राम होने का श्राप दिया। उनकी राख से तुलसी का पौधा निकाला और विष्णु ने कहा कि वह भी शालिग्राम रूप में तुलसी के साथ पूजे जाएंगे।
इसके पूर्व भजन गायक चंदन शर्मा ने अपनी गीत की प्रस्तुति जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया…,
बधैया बाजे आँगने में…,धन धन नगर अयोध्या , धनय राजा दशरथ हो…,जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जैसे गीतो की प्रस्तुति से श्रद्धालु मंत्र मग्ध हो उठे।और छठ पूजा गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…,उग हो सुरुज देव भईल … प्रस्तुतिकरण श्रोताओं के दिलों को छू लिया। व गीत को खूब सराहा गया। देर रात तक चले कथा का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। और संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर संतोष यादव, रितेश यादव,अविनाश सिंह नंदन, दुर्गेश साहनी, अंकुर यादव, अभय सिंह, अंजनी यादव, राकेश साहनी, अजीत यादव, पिंटू यादव, ऋषभ यादव, सुरेंद्र पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता, जयराम खरवार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
(अजय कुमार यादव -दैनिक फॉर मीडिया की रिपोर्ट)
