भावरकोल:क्षेत्र के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ इंडिया अवथही के शाखा प्रबंधक सुनील सिंह व प्रबंधक भानुप्रताप राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बच्चो ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य भाषण ,स्वागत गीत आदि का प्रस्तुति किया। बच्चो ने ग्रुप में बटकर रामलाल स्वीट्स, फन आफ फ्लेवर और अमूल स्नैक्स के नामांकन द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आयोजन किया।

जिससे बच्चो ने इसका खूब मनोरंजन किया। और व्यंजनों के टेस्ट करके खूब सराहा। इसके पूर्व बच्चो द्वारा मुख्य थीम “विमेन क्रिकेट टीम” की खूब सराहना हुई। इस सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षको ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य ज्योति शुब्बा, रितेश , सदब तरनुन्नम , पूनम ठाकुर,सागर शुब्बा,ज्योति खरवार, अभिषेक ,नेहा आदि लोग मौजूद रहे।
