स्व. सुदामा राय  गणित विज्ञान प्रतियोगिता मे टापर  छात्र  साइकिल पाकर खुशी से झूम उठे

 

 

गाजीपुर/मुहम्मदाबाद क्षेत्र के एन. बी. पब्लिक स्कूल परसा द्वारा 12वी स्व. सुदामा राय स्मृति गणित -विज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मीरा राय ने स्वo सुदामा राय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रवज्वलित कर किया।

उक्त कार्यक्रम में अलग अलग कक्षाओं के चार वर्गो में बाटा गया था जिसमें छात्रा प्रिया गुप्ता , आस्था यादव, अंशिका वर्मा, ओजस राय ने अपने वर्गो में सर्वाधिक अंक पाकर टाप किया।
टापर विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी मीरा राय ने साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्य कुल 27 छात्रों में दूतीय तृतीय एवं सांत्वना सहित विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर समाजसेवी मीरा राय ने कही कि ऐसे आयोजन से छात्रो में वैज्ञानिक और सृजनता को बढ़ावा मिलता है। छात्रों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिताओ से विधार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है।
जीवन मे सफलता के लिए जुनून आवश्यक होता है।
जीवन में आगे बढ़ाने के लिए एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुनून एवं अनुशासन अत्यंत आवश्यक होता है। कठिन परिश्रम के साथ अनुशासन ही सफलता की ओर ले जाता है।

इसके पूर्व सभी अतिथियों को प्रबंधक श्यामलाकांत राय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
अंत मे आए आंगतुकों के प्रति प्रधानाचार्य सरिता राय ने आभार प्रगट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकांत राय व संचालन राजेश राय पिंटू ने किया।
इस मौके पर श्रीनाथ राय, रामदेव यादव,अवधेश राय, पूनम सैनी, आराधना सिंह, रोशनी कुमारी, नर्गिस जहां,शुधा विश्वकर्मा, निगार तबस्सुम,रामानंद , शत्रुघ्न राय, विशाल यादव, अरविन्द , कृष्णानंद खरवार, हर्ष बारी
आदि लोग मौजूद रहे।