गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट, नेहरू स्टेडियम में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासित टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विद्यालय ने कुल 9 पदक अपने नाम किया ।

अंडर-14 बॉयज रिले रेस में पंकज राजभर कक्षा 9 विशेष कुमार कक्षा 9 अजय निषाद कक्षा 9 एवं विकास यादव कक्षा 8 ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया । चेस प्रतियोगिता में बच्चियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया जिसमें की प्रतिभा करने वाली शिवांगी सिंह कक्षा 9 आराध्या सिंह कक्षा 7 नम्रता राय कक्षा 11 एवं नैंसी बरनवाल कक्षा 11 रही । अंडर 19 गर्ल्स लॉन्ग जंप में काजल यादव कक्षा 9 ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 शॉट पुट में अभिषेक यादव कक्षा 9 ने सिल्वर मेडल एवं अंडर 14 बॉयज 100 मी रेस में पंकज राजभर कक्षा 9 सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

गर्ल्स कबड्डी टीम ने अंजलि यादव कक्षा 12 के नेतृत्व में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन अनु यादव द्वारा रहा । अंडर 14 बॉयज लोंग जंप में विशेष कुमार कक्षा 9 ने ब्रॉन्ज मेडल , अंडर-19 गर्ल्स 200 मीटर रेस में खुशी यादव कक्षा 11 ने ब्रॉन्ज मेडल , अंडर-19 बॉयज लोंग जंप में शादाब खान कक्षा 10 ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक हर्ष राय ने विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सभी खिलाड़ियों व कोच रामनारायण राय, शेषनाथ यादव , देवेंद्र तिवारी एवं अंजली राय को सम्मानित किया और विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेरणा राय ने भी सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है । खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है । वह न केवल मनोरंजन का स्रोत है बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। उक्त अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित राय नेहा राय नरेंद्र राय सीमा तिवारी जोखन यादव नंदिनी मिश्रा रितेश राय मुकीम अंसारी तौसीफ अहमद विनोद शर्मा आदि शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
