चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर के प्रथम अध्यक्ष स्व केदारनाथ राय की जयंती पर जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

 

 

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर संस्थान के  प्रथम अध्यक्ष  समाजसेवी  स्वo केदारनाथ राय के जयंती पर 101 जरूरतमंदों में चंदनी गाव व स्कूल परिसर में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वाराणसी सचिव डाo विनोद राय, प्रबंधक दयाशंकर राय, अध्यक्ष विजयशंकर राय,निदेशक नवीन राय, प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय, अशोक राय ,विनय राय ने स्व केदारनाथ राय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ।

प्रबंधक दयाशंकर राय ने गरीब असहाय , विधवा , दिव्यांग व नि:शक्तजनो की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे लोगो की सेवा बेकार नहीं जाती है। एक ओर पुण्य आत्मा को शांति मिलती है। वही दूसरी ओर वृद्धों का आशीर्वाद मिलता है।
डाo विनोद राय ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई पूजा नहीं है। लोगों को इस दिशा में आगे आना चाहिए। सर्दी के मौसम में अधिकांश गरीब अभाव ही जिंदगी जीते हैं। ऐसे में उनके लिए जो मदद हो सके करनी चाहिए।