गाजीपुर : गैबीपुर में आयोजित 11 वा जनपदीय ताइकांडो चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के पांच बच्चों ने प्रशिक्षक शेषनाथ यादव के साथ प्रतिभाग किया ।
छात्र श्रेयांश तिवारी कक्षा 5 ने अंडर 12 कैटेगरी में गोल्ड मेडल एवं सानिध्य राय कक्षा 8 ने अंडर 14 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता ।अन्य प्रतिभागी छात्रों हर्ष राय, शिवांश यादव एवं शिवम शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया ।

सभी बच्चों को निदेशक हर्ष राय ने बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आज के इस परिवेश में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाए । विद्यालय में केवल पढ़ाई ही नहीं अपितु खेल, कला , बाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है ।
प्रधानाचार्य डॉ प्रेरणा राय, अमित रॉय, राम नारायण राय, सत्येंद्र सिंह, जोखन यादव, अंजली राय आदि शिक्षकों ने भी बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की ।
