भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ महामृत्युंजय यज्ञ

 

 

भांवरकोल : क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गाव में आयोजित नौ दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ देर रात हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पिछले नौ दिनों से जगतगुरु शंकराचार्य श्री अनन्तानंद सरस्वती महाराज जी के सानिध्य में चल रहे यज्ञ के अंतिम दिन विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन व हवन कराया गया।

 

अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हवन समाप्ति के बाद शंकराचार्य अनन्तानंद सरस्वती महाराज जी का पूजन व आरती किया गया।बाद में भंडारे का आयोजन किया गया था। उन्होंने ने कहा कि यज्ञ सभी के लिए प्रेरणादायक है। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से व्यक्ति का जीवन अनुशासित होता है।

देर रात तक भंडारा चलता रहा। हजारों श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी व बुंदिया ग्रहण किए। यज्ञ कराने आए सभी विद्वान ब्राह्मणों का यज्ञ कमेटी ने दान देकर  विदाई किया।