बलिदानी विजय शंकर राय के घर तक सड़क बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर पिछले वित्तीय वर्ष में ही शासन को भेजा गया था, लेकिन बजट के अभाव में पिछले साल प्रस्ताव अनुमोदित नहीं हो पाया था। स्वजन ने वित्तीय वर्ष में प्रयास किया तो अनुमोदन मिला।
पीडब्ल्यूडी विभाग से शहीद संस्मरण इंटर कालेज से बलिदानी विजय शंकर राय के दरवाजे से होते हुए सड़क गांव के पूर्वी छोर तक जाएगी। इस सड़क की लंबाई 970 मीटर होगी। इसे बनाने में 81 लाख रुपये खर्च आएगा।
इसके अलावा शासन ने अन्य 13 संपर्क मार्गों के निर्माण को भी बजट जारी किया है। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सड़क निधि से जनपद के संपर्क मार्गों के नवीनीकरण कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मंजूर होने की जानकारी दी है।
छोटे भाई ने जताया आभार
बलिदानी विजय शंकर राय के छोटे भाई अवधेश कुमार राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि सरकार ने बलिदानी परिवार को सम्मान दिया है।
जम्मू में दिया था बलिदान
शेरपुर खुर्द के निवासी बलिदानी विजय शंकर राय सीआरपीएफ में कार्यरत थे। 18 जुलाई 1992 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह मार्ग हुए स्वीकृत
| मार्ग का नाम | लंबाई (किमी में) | लागत (लाख में) |
| कुंडेसर-शेरपुर संपर्क मार्ग से बलिदानी विजय शंकर राय के घर तक मार्ग | 0.970 | 81.23 |
