सुरतापुर: चन्दनी पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट डे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। क्लास नर्सरी से 11 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रत्येक क्लास के सबसे अधिक अटेंडेंस वाले को भी मेडल प्रदान किया गया। अंशु यादव क्लास UKG ने सबसे जबरदस्त 100 परसेंट अटेंडेंस दिया।

प्रोग्राम के बाद सभी क्लास टीचर्स ने अपने क्लास का रिपोर्ट कार्ड वितरित किया।
डायरेक्टर नवीन राय ने कहा कि जिन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें हार्दिक बधाई। आप विद्यालय का गौरव हैं।
और जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों।खुद को बेहतर बनाने का हर दिन एक नया अवसर है।
प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय ने बताया कि अभिभावकों से मेरा विनम्र निवेदन है कि वे बच्चों के अंकों के साथ-साथ उनके प्रयास और प्रतिभा को भी महत्व दें। आपका सहयोग ही बच्चों को आगे बढ़ने की सबसे बड़ी शक्ति है।हमारा उद्देश्य केवल अच्छे परिणाम देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।इस अवसर पर इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल विनय राय, मधाई सरकार, आशुतोष राय, अभिषेक यादव,झूलन सिंह यादव, प्रीती, मिस्काथ,नागेंद्र यादव,हीना परवीन, आरती राय,दीपमाला सरकार,निशात,फिजा, रिशु, संजय कुशवाहा, राम, ममता यादव, अमृता राय,पीयूष पटेल,अंकिता राय,प्रमोद यादव, शादिया, बरखा,राजेश आदि मौजूद रहे।
