सीबीएसई बोर्ड में एo केo इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट

 

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर :क्षेत्र  के ए.के. इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद  के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 10 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

इस वर्ष के टॉपर्स में अफ्शा खातून ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद मत्लेनूर ने 90.2% क़ायनात ने 89.8% अंक प्राप्त किए। सबीहा नाज़ ने 88.6%, सत्यम केशरी ने 88%, मरियम सिद्दीकी ने 87.4%, गजेंद्र ने 86.8% तथा सबा परवीन ने 85.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विशेष बात यह रही कि 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि 10 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 95% से अधिक अंक हासिल किए।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के ओनर नेहाल अहमद खान तथा निदेशक कहकशा बेगम ने सभी सफल विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, ट्रॉफी एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी मेहनत एवं लगन की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता भी अत्यंत खुश नजर आए और उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की प्रशंसा की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित शिक्षकों एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को दिया।

यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।