गाजीपुर। ग्राम पंचायत शेरपुर में ग्राम प्रधान अंजली राय की अध्यक्षता में ग्राम सचिवालय शेरपुर के सभागार में बैठक की गई। पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार 15 के सापेक्ष 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया।बैठक का मुख्य आकर्षण ग्राम पंचायत में स्थित गाटा संख्या 3238 में महिलाओं और बालिकाओं के लिए अलग ओपन जिम, खेल पार्क विकसित करने का रहा ।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में ई लाइब्रेरी की भी स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्य पर असंतोष व्यक्त किया गया । वार्ड नंबर एक धर्मपुरा में पानी नहीं पहुंचा है। जगह-जगह पाइप टूटी हुई है। सड़कें खोदकर छोड़ दी गई है। जिस पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने तत्काल संबंधित विभाग को बनवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ । सचिव सूर्यभान राय ने बताया कि आज ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी की अंतिम बैठक हुई। जिसमें वित्तीय पर 2026,20 27 में कराए जाने वाले कार्य को अंतिम रूप दिया गया। श्री राय ने बताया गया कि आज की बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं और बालिकाओं के लिए ओपन जिम , शेरपुर खुद में छठ घाट का सुंदरीकरण, सेमरा में गंगा किनारे सामुदायिक शौचालय का निर्माण, ईलाइब्रेरी, पंचायत उत्सव भवन ,गांव सभा की आय बढ़ाने के लिए जारी किए जा रहे अभिलेख पर 10 रु.शुल्क ,शिकायत एवं सुझाव पेटिका की स्थापना एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार हेतु ग्राम पंचायत के शेरपुर का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य गीता राय, शशि भूषण राय, रमेश राम, राम प्रसाद चौधरी ,सुरेश राम, रमेश राय ,कमलेश शर्मा, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे ।
