किसान के बेटा ने बीपीएससी में लहराया परचम, पहले प्रयास में राघव राज ठाकुर बने ब्लाक पंचायती राज अधिकारी

 

BPSC 70th Result: बक्सर के राघव राज ठाकुर बने ब्लाक पंचायत अधिकारी , मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता

संघर्ष, आत्मविश्वास की मिसाल बना बक्सर का लाल राघव,प्रथम प्रयास में bpsc किया फतह

 

बक्सर (बिहार) :”लहरो से डर कर नौका पार नही होती,कोशिश करने वालो की हार नही होती ,,ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया है एक किसान के बेटे ने कुछ साल पहले अपने माता पिता के सपनो को साकार करने के लिए
दिल्ली शहर में आया था । यहा पर तैयारी के दौरान शुरुआती दौर में मिली नाकामयाबी से थोड़ा हौसला टूटा लेकिन इसके बाद भी बेटा ने हार नही माना। आखिरकार सफलता मिल ही गया

बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है।जिसमे गंगौली गांव के रहने वाले राघव जी ठाकुर पुत्र शिवजी ठाकुर ने ब्लॉक पंचायतीराज अधिकारी पद पर चयनित हुआ हैं। उन्होंने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की।
राघव जी ठाकुर पढ़ाई में बचपन से मेधावी रहे। उन्होंने ने मैकेनिकल इंजीनियर का सपना को छोड़कर सिविल सेवा को चुना। गाव में प्रारंभिक शिक्षा व हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट पटना से किया। और उन्होंने बीटेक मैकेनिक इंजीनियरिंग से पुणे के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से किया । इसके बाद यूपीएससी व बीपीएसी की तैयारी में जुट गए।
इनके पिता शिवजी ठाकुर किसान एवं माता गीता देवी एक गृहणी है।
सफलता के बाद राघव जी ठाकुर ने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और स्वाध्याय उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही।
आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती।यदि सही योजना और निरंतर मेहनत के साथ तैयारी की जाए तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, अभिभावकों और गुरुजनों को दिया।
इस मौके पर युवा उद्यमी अभिनय राय, आरडीएसओ (रेल मंत्रालय) में कार्यरत सर्वेश राय, संतोष ठाकुर, राकेश ठाकुर, नमो नारायण ठाकुर, आनंद ठाकुर, अभिनव ठाकुर
सहित अन्य लोगो ने बधाई व शुभकामनाए व्यक्त की।